पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में संघर्षविराम का उल्लंघन किया

509

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कसबा, शाहपुर और किरनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गोलीबारी की। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह शुरू हुई गोलीबारी दोनों ओर से जारी है।

सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तानी हमले का करारा जवाब दे रही है।

इस महीने की शुरुआत में, पुंछ के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में एक 60 वर्षीय नागरिक की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।