जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

513

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

इससे एक हफ्ते पहले शाहपुर और किरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में शाहपुर सेक्टर में 60 वर्षीय नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे।

खबरों के अनुसार, दोपहर को शुरू हुई गोलीबारी दोनों ओर से जारी है। लंबी दूरी के मोटार्स से पाकिस्तानी सेना भारतीय चौकियों और नागरिक इलाकों को निशाना बना रही है।

सूत्रों ने कहा है कि भारतीय सेना मजबूती के साथ जवाबी कार्रवाई कर रही है।