लखनऊ के हजरतगंज समेत इन मार्गों पर ई रिक्शा बंद

628

लखनऊ में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हजरतगंज समेत 10 मार्गों पर ई रिक्शा प्रतिबंधित किरने का ऐलान किया हैं। साथ ही हजरतगंज, चारबाग, अमीनाबाद और चौक में 18 मार्गों को वन वे किया गया है, जबकि पहले 31 वन वे थे। इस बारे में डीसीपी ट्रैफिक चारु निगम ने बताया कि प्रतिबंधित मार्ग पर ई रिक्शा दिखाई दिया तो सीज की कार्रवाई होगी। साथ ही ट्रैफिक पुलिस की 10 टीमें बनाई गई हैं, जो इन पर निगरानी रखेगी….  

इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेंगे ई रिक्शा

हजरतगंज से बार्लिगंटन चौराहा, रॉयल होटल   

हजरतगंज से सिकंदरबाग चौराहा 

हजरतगंज से अल्का, मेफेयर, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा 

परिवर्तन चौक, अल्का, मेफेयर, बाल्मीकि तिराहा, प्रेस क्लब, हिन्दी संस्थान, केडी सिंह स्टेडियम 

बंदरियाबाग चौराहा से पॉलीटेक्निक चौराहा

बंदरियाबाग से चौराहा से हजरतगंज रहा

कमता शहीद पथ तिराहा से शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड, शहीद पथ

पिकप पुल ढाल से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विजयीपुर अण्डरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा से हाईकोई गेट नम्बर-तीन, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन रोड तिराहा 

अमौसी से बाराबिरवा

अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार, रजमन चौकी से कटाई पुल से लालबत्ती चौराहा

इन रास्तों पर रहेगा वन वे
सिकंदरबाग से शाहनजफ

सहारागंज से सप्रू मार्ग  

डनलफ से अल्का तिराहा  

लालबाग से मेफेयर  

बैंक आफ इण्डिया से नवलकिशोर रोड  

परिवर्तन चौराहे से डीएम आवास  

हजरतगंज से सिविल अस्पताल

हिन्द सिनेमा से कैम्पर तिराहा  

डीएसओ से सिविल अस्पताल  

लाल बहादुर शास्त्री तिराहा से सिसेण्डी

रायल होटल से डा. शुजा रोड  

डा. शुजा रोड (ओडियन तिराहा) से बर्लिंगटन चौराहा

कैसरबाग चौराहे से बर्लिगटन (बड़े वाहन)

वीएन तिराहा रोड से हुसैनगंज  

नजीराबाद से कैसरबाग  

पीएनटी अड्डे से बैराज, समतामूलक  

केकेसी से राणा प्रताप चौराहा

चौक चौराहे से कमला नेहरू चौराहा