श्रीलंका के विदेश मंत्री 9-10 जनवरी को भारत दौरे पर होंगे

322

श्रीलंका के विदेश, कौशल विकास, रोजगार और श्रम मामलों के मंत्री दिनेश गुणवर्धने नौ और 10 जनवरी को भारत दौरे पर होंगे। समाचार पत्र कोलंबो पेज के अनुसार, गुणवर्धने पत्रकार रह चुके हैं और राष्ट्रपति चुनाव के बाद नवंबर 2019 में पद संभालने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है।

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने भी 16 नवंबर का चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत का दौरा किया था।

राष्ट्रपति राजपक्षे का भारत दौरा पहला विदेश दौरा था।