ग्रीन टी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

378

ग्रीन टी हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद पेय है। इसके सेवन से हम बीमारियों से बचे रहते हैं साथ ही वेटलॉस करने के लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स और पॉलिफिनॉल्स हमें कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि और इसके सेवन से होने फ़ायदों के बारे में….  

ऐसे बनाएँ ग्रीन टी

ग्रीन टी को बनाने के लिए पानी गर्म करें।

इसके बाद पानी को थोड़ा ठंडा होने देना चाहिए।

गर्म पानी में ग्रीन टी बनाने से इसके कैटेचिन नष्ट हो जाते हैं।

पानी के नॉर्मल होने पर उसमें टी बैग रखें।

अब इसके तीन मिनट तक ढ़क कर रख दें।

अब चम्मच से मिलाकर इसको पी लें।

इन बातों का रखें ध्यान
ग्रीन टी को कभी भी खाली पेट न पिएं।
खाना खाने के बाद ग्रीन टी पीना नुकसानदायक हो सकता है।
खाना खाने से दो घंटे पहले इसे पी लें।
ग्रीन टी में कभी भी चीनी और दूध मिलाकर न पिएं।
इसमें शहद मिलाकर फायदेमंद होता है।