सपा ने उन्नाव रेप केस मामले में योगी और डीजीपी पर साधा निशाना

372

उन्नाव दुष्कर्म कांड मामले में सपा ने एक बार फिर प्रदेश के मुखिया और यूपी पुलिस पर निशाना साधा है। सपा न कहा है कि कुलदीप सेंगर, सीएम योगी और डीजीपी ओ पी सिंह के हटने पर ही उन्नाव की बिटिया को न्याय नहीं मिलेगा।

गौरतलब है कि दुष्कर्म पीड़िता किशोरी चाची मौसी और अपने वकील के साथ 28 जुलाई 2019 रविवार को रायबरेली जेल में बंद चाचा से मिलने जा रही थी। रास्ते में एक ट्रक ने किशोरी की कार में टक्कर मार दी। जिससे किशोरी और वकील गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि चाची और मौसी की मौत हो गई। इसके बाद से एक बार फिर उन्नाव कांड सुलग उठा है। इस मामले में कुलदीप सेंगर पर कार्रवाई करते हुए भाजपा ने निलंबन के बाद पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है।

फिलहाल उन्नाव दुष्कर्म मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा ने गुरुवार को पार्टी से निकाल दिया। कुलदीप उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से विधायक हैं। गुरुवार को डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता और वकील की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।