इस मानसून इन मौसमी फलों को शामिल करें अपने आहार में

366

मानसून का मौसम आ गया है और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना शुरू कर दीजिये।    इस मौसम में कुछ भी तला भुना खाने से बचना चाहिए। साथ ही अपनी दिनचर्या में कुछ फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर ये फल मौसमी होंगे तो और भी अच्छा है क्योंकि इन फलों में मौजूद तत्व शरीर को मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाने में मदद करेंगी। आइए जानते हैं वो कौन से  फल हैं जिनको बारिश के मौसम में जरूर खाना चाहिए।

जामुन
सबसे पहले जिस फल का नाम आता है बारिश के मौसम में वो जामुन है। इसका सेवन हर किसी को जरूर करना चाहिए। जामुन में मौजूद आयरन, प्रोटीन, विटामिन बी जैसे तत्व होते हैं जो बारिश में होने वाले पेट की परेशानियों से निजात दिलाता है। इसके साथ ही फेफड़ों की परेशानी, डायबिटीज ह्रदय रोग इन सबकी परेशानियों में इसका सेवन फायदेमंद है।

नाशपाती 
हल्के हरें रंग की नाशपाती बाजारों में आपको आसानी से मिल जाएगा। बारिश के मौसम में इस फल का सेवन बहुत लाभदायक है। विटामिन सी से भरपूर नाशपाती का सेवन करने से आपको मानसून में संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। नाशपाती का सेवन करने से घाव को भरने में मदद मिलती है।  

पीच या आड़ू
बारिश के मौसम में पीच का सेवन करने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को बीमारियों से बचाता है।

अनार 

अनार तो गुणों का भंडार होता है। अनार के बीज या जूस का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।