भूकंप के झटकों से थर्राया नेपाल, UP में भी महसूस हुए झटके

546

नेपाल समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार तड़के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 थी और इसका केंद्र नेपाल का धादिंग जिले का नौबत था। हालांकि, भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर नेपाल और उसके सटे उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसकी तीव्रता 5.2 थी। इसके बाद 6 बजकर 40 मिनट पर दूसरा झटका महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 थी।   

इससे पहले रात 1 बजकर 45 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 थी और भूकंप का केंद्र अरुणाचल का पश्चिम सियांग था।