कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंद्र सिंह को बनाया दिल्ली का उम्मीदवार

401

कांग्रेस ने साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से ओलिंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर विजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। विजेंद्र सिंह का मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा से होगा यानि अब साउथ दिल्ली से दिलचस्प मुक़ाबला देखने को मिलेगा। विजेंद्र सिंह के नाम का ऐलान सोमवार रात पार्टी ने किया।

कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की सातों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया गया है, जहां से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और आप नेता दिलीप पांडे चुनावी मैदान में हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष अजय माकन को नई दिल्ली, जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक, राजेश लिलौठिया को उत्तर-पश्चिम दिल्ली, महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली और अरविंदर सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस लोकसभा चुनाव-2019 के लिए अब तक कुल 422 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिनमें यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।