बिहार: पति ने प्रेमी से कारवाई पत्नी की शादी, गिफ्ट में दिया बेटा

344

आपने अभी तक एक से एक प्रेम कहानियाँ सुनी होंगी वहीं बिहार के भागलपुर में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी यही नहीं उस शख्स ने अपने ढाई साल का बच्चा भी अपनी पत्नी को उपहार के रूप में दे दिया। इस अनोखी शादी के बाद से इसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है।

यह मामला भागलपुर की खिरीबांध पंचायत के सालेपुर गांव का है। जहां एक शख्स अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। उसका एक ढाई साल का बेटा भी था। इसी दौरान किसी मामले में उस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल जाना पड़ा। इसी बीच उस शख्स की पत्नी के संबंध मकान मालिक के बेटे मोनू से हो गए। बात इतनी बढ़ी के दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए।

जब महिला का पति जेल से छूटकर वापस आया तो पत्नी की करतूत उसके सामने आ गई. फिर अचानक उसने ऐसा फैसला लिया कि सुनकर अन्य लोग हैरान हो गए। उसने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी मोनू के साथ कराने का मन बना लिया। फिर ग्राम पंचायत भवन में सरपंच पवन कुमार साह समेत कई लोगों की मौजूदगी में उसने दोनों की शादी करा दी।