शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने नामांकन बाद किया रोडशो

442

लखनऊ। फिल्मी सफर तय करने के बाद राजनीति में आए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा का गुरुवार को लखनऊ संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया गया। जिसके बाद उन्होंने लखनऊ में रोडशो किया। इस दौरान उनके पति व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, कन्नौज से सांसद डिम्पल यादव और बसपा महासचिव सतीश मिश्रा के दमाद परेश मिश्रा भी मौजूद रहे।

रोडशो के लिए सपा कार्यालय से निकले जूलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं के हाथ में सपा और बसपा के झंडे थे और अपने नेताओं के पक्ष में नारे लगा रहे थे। इस दौरान पूनम, शत्रुघ्न और डिंपल लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।

पूनम पहले रोडशो करके पर्चा भरने वाली थीं, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के कारण उन्होंने साधारण तरीके से नामांकन किया।