अफगानिस्तान में हुई भयानक गोलीबारी, 5 मरे

599

मजार-ए-शरीफ। अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में शुक्रवार को एक अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में चार नागरिकों और एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। जिला पुलिस प्रमुख अब्दुल लतीफ ने मीडिया को बताया, ‘घटना दौलताबाद में दोपहर की है। हमलावर गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए और पुलिस कर्मियों ने भागने वाले विद्रोहियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया है।’

मृतकों में अफगान का एक स्थानीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद अख्तर शामिल है। किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।