नेल्सन मंडेला की 100वीं जयंती, जानिए उनके कुछ अनमोल विचार

354

नई दिल्ली। आज अफ्रीका के गांधी कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला की 100वीं जयंती है। नेल्‍सन मंडेला का जन्म 8 जुलाई 1918 को दक्षिण अफ्रीका के वेज़ो में हुआ था। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र में ‘नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मंडेला को देश में लोकतंत्र लाने के संघर्ष में अपनी जवानी के 27 साल जेल में काटने पड़े थे। उसके बाद 1990 में जेल से रिहाई के बाद मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने और वर्ष 1994 से 1999 तक उन्होंने सत्ता संभाली। वहीं 12 साल बाद मंडेला फेफड़ों के संक्रमण से ग्रस्त थे और लंबी बीमारी के बाद 5 दिसंबर 2013 में उनका निधन हो गया था। आज नेल्सन मंडेला की 100वीं जयंती के मौके पर जानिए उनके कुछ अनमोल विचार।

  • जब तक काम किया ना जाए वो असंभव ही लगता है।
  • बड़े गर्व की बात कभी न गिरने में नहीं है बल्कि हर बार गिर कर उठने में है।
  • शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, जिसका इस्तेमाल दुनिया को बदलने के लिए किया जा सकता है।
  • एक अच्छा दिमाग और एक अच्छा दिल हमेशा से विजयी जोड़ी रहे हैं।
  • आप किसी व्यक्ति से जिस भाषा को वह समझता हो उसमें बात करें तो बात उसकी समझ में आती है। लेकिन आप
  • अगर उससे उसकी मातृभाषा में बात करें तो वह उसके दिल में जाती है।
  • एक ऊंची पहाड़ी चढ़ने के बाद आपको हमेशा दूसरी पहाड़ियां फतह करने के लिए दिखनी चाहिए।
  • कोई भी इंसान जन्म से ही रंग, हालात और उसके धर्म के प्रति नफरत लेकर पैदा नही होता।
  • जिंदगी को जीने के लिए जज्बे और जुनून की जरूरत होती है फिर ये कोई मायने नही रखता कि आप कोई छोटा काम कर रहे हो या बड़ा।
  • मैंने ये जाना है कि डर का ना होना साहस नही है, बल्कि डर पर विजय पाना साहस है। बहादुर वह नहीं है जो भयभीत नहीं होता, बल्कि वह है जो इस भय को परास्त करता है।