मिस्र में मस्जिद में विस्फोट, 54 मरे

742

काहिरा। मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए बम विस्फोट में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई। मिस्र की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सूत्रों से पता चला है कि उत्तरी शहर अरीश की मस्जिद में आतंकवादियों ने घरों में बने विस्फोटकों को लगाया और जब लोग नमाज पढ़कर लौट रहे थे, उसी दौरान विस्फोट किया।

जिन व्यक्तियों ने बचकर भागने की कोशिश की उन पर आतंकवादियों ने गोलियां भी चलाई।