पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर ममता ने अखिलेश को दी बधाई

825

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। ममता ने ट्वीट कर कहा, “अगले पांच वर्षो के लिए अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।”

अखिलेश को गुरुवार को निर्विरोध पार्टी का दोबारा अध्यक्ष चुना गया। वह अगले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के चुनाव अभियान की कमान संभालेंगे।