यूपी: बलिया में गंगा नदी में सवारियों से भरी नाव पलटी, 4 महिलाओं की हुई मौत, कई लापता

165

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, यहां एक नाव गंगा नदी में पलट गई जिसमें 30 लोग सवार थे। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग लापता हो गए। बलिया के माल्देपुर गंगा घाट पर यह हादसा हुआ है।

घटना के बाद से राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। नाव पलटने के बाद कुछ लोग तो बाहर निकल आए हैं। लेकिन कई महिलाएं लापता हो गई हैं, जिनकी तलाश रही है। फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है वहीं घटना में चार लोगों की हालात गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।