Holi 2023: जाने कब मनाई जाएगी होली और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

66

इन दिनों पूरे बाज़ार में होली की रौनक देखने को मिल रही है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह वो दिन है जब लोग अपने गिले-शिकवे दूर कर एक दूसरे को रंग लगाकर गले से लगा लेते हैं। होली का त्योहार फागुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस साल होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा और इससे एक दिन पहले यानी सात मार्च को होलिका दहन होगा। आइए जानते हैं होलिका दहन के शुभ मुहूर्त के बारे में…..

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार 7 मार्च को शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक का है। मतलब होलिका दहन के 2 घंटे 27 मिनट का समय है। इसके साथ ही भद्रा काल का मुहूर्त 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 48 मिनट से शुरु होगा और 7 मार्च 2023 को सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।