मणिरत्नन की ग्रैंड फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का ट्रेलर रिलीज

163

मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के निर्माताओं ने ट्रेलर जारी कर दिया है। कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित फिल्म में 10वीं शताब्दी के चोल राजवंश की कहानी को दर्शाया गया है। चोल साम्राज्य के सम्राट राजा चोलन फिल्म में एक प्रमुख पात्र हैं।

फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन नंदिनी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का पहला भाग, पोन्नियिन सेलवन 1 चोल काल और राजवंश के भीतर विभिन्न झगड़ों को दर्शाता है। पोन्नियिन सेलवन 2, इसके निर्माताओं के अनुसार, चोल साम्राज्य सबसे समृद्ध और शक्तिशाली राजवंशों में से एक था और काफी लंबे समय तक शासन किया।

पोन्नियिन सेलवन 2 या पीएस2 की स्टार कास्ट में विक्रम, त्रिशा, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि और ऐश्वर्या लक्ष्मी शामिल हैं। फिल्म में संगीत ए.आर. रहमान का है।