तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने रंगबहारा का टीजर किया रिलीज

148

मशहूर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपने अपकमिंग मराठी प्रोजेक्ट ‘स्कूल कॉलेज अनी लाइफ’ को लेकर काफी चर्चाओं में है। हाल ही में फिल्म के नए गाने रंगबाहरा का टीजर जारी किया गया है। विहान सूर्यवंशी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तेजस्वी और करण मुख्य भूमिका में हैं।

तेजस्वी और करण का रोमांटिक सॉन्ग कल रिलीज़ होगा। जिसमें कारण खिड़की से लड़की को देखकर दंग रह जाता है और खो जाता है। पिंक कलर के अनारकली सूट में तेजस्वी बेहद प्यारी लग रही है। करण व्हाइट कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा है: रंगबाहरा सॉन्ग कल रिलीज होगा। टीजर जारी होने के बाद फैंस काफी एक्साइटिड है।

फिल्म कॉलेज और स्कूलों में युवाओं और उनके द्वारा सामना किए जाने वाले मुद्दों के बारे में है। यह किशोरावस्था के दौरान दोस्ती और प्रेम संबंधों के बारे में है।