तिल के तेल से बालों की मसाज करने से होंगे ये अनोखे फायदे

185

क्या आपने अपने बालों में तिल के तेल की मसाज़ दी है अगर नहीं तो आज हम आपको तिल के तेल से होने वाले फ़ायदों के बारे में बताएंगे। तिल के तेल में कई प्रकार के पॉलिफेनॉल्स, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई होते हैं। ये तीनों ही चीजें आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ इन्हें अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं तिल के तेल से बालों की मसाज़ करने वाले फ़ायदों के बारे में…

बालों के लिए तिल के तेल का कैसे इस्तेमाल करें-

बालों के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल आप कई प्रकार से कर सकते हैं। पर अगर आप इसे घर में बना कर इस्तेमाल करें तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। जी हां, इसके लिए पहले तो तिल लें और इसे सरसों के तेल में पका लें। अब इस तेल को छान लें और इसे अपने बालों में लगाएं और मसाज करें।

तिल के तेल से मसाज से होंगे ये फायदे—-

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर होता है

तिल के तेल से बालों की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जो कि स्कैल्प इंफेक्शन और बालों की कई समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इस तेल को लगाने से बालों में डैंड्रफ की समस्या भी खतम होती है।

डैमेज बालों के लिए लाभकारी

डैमेज बालों के लिए तिल का तेल लाभकारी होता है। ये बालों को सॉफ्ट बनाता है और दोमुंहे बालों को कम कर सकता है। साथ ही यह बालों की ग्रोथ के लिए भी काम करता है।

काले बालों के लिए

तिल का तेल बालों की जड़ों को एक्टिवेट करता है और इसे अंदर पोषण देता है। ये सफेद बालों को काला करने में भी मदद करता है। तो, रेगुलर इस तेल को अपने बालों में लगाएं।