कंगना रनौत ने शुरू की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ की शूटिंग

278

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी ने चंद्रमुखी 2 के लिए शूटिंग शुरु कर दी हैं। कंगना ने बुधवार को सोशल मीडिया पर वैनिटी वैन से तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्हें फिल्म के सीन के लिए तैयार होते हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, अपनी टीम के साथ अपकमिंग फिल्म चंद्रमुखी 2 के सेट पर वापसी। हम इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।

इससे पहले एक्ट्रेस ने शेयर किया था कि वह चंद्रमुखी 2 के लिए क्लाइमैक्स सॉन्ग के लिए र्हिसल कर रही थी। इसे कला मास्टरजी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है, जिसमें गोल्डन ग्लोब अवार्ड विनर एम.एम. कीरावनी द्वारा कंपोज किया गया। चंद्रमुखी का वरई सॉन्ग एक बड़ा हिट है। फैंस कंगना से भी यही उम्मीद कर रहे हैं।

चंद्रमुखी 2 रजनीकांत की लोकप्रिय फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल है। जहां कंगना सीक्वल में एक नर्तकी की मुख्य भूमिका निभाएंगी, वहीं राघव लॉरेंस फिल्म में पुरुष प्रधान भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म पी. वासु द्वारा निर्देशित और लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।