Mahashivratri 2023: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये काम

180

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती और शिव शंकर भगवान विवाह के बंधन में बंधे थे। भक्त इस दिन अपने आराध्य भोलेनाथ की पूजा करते हैं और उनसे अपनी इच्छाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। आइए जानते हैं भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये काम

अर्पित करें ये चीजें

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा का विधान है।
अक्षत, चंदन, गंगाजल, धतूरा, बेलपत्र और दही के साथ-साथ लाल-सफेद फूलों को पूजा में सम्मिलित करना शुभ मानते हैं।
महाशिवरात्रि पर आप घर पर पूजा कर रहे हैं या नहीं फिर भी घर के मंदिर को साफ रखें।
घर का मंदिर स्वच्छ रहेगा तो भगवान शिव प्रसन्न होंगे, मंदिर को साफ रखने पर माता लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है।
महाशिवरात्रि के दिन घर पर शिवलिंग लाना बेहद शुभ माना जाता है। यह शिवलिंग छोटा भी हो सकता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा और अभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।