उत्तरप्रदेश दिवस के मौके पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

172

आज यानि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। आज ही के दिन 1950 में उत्तरप्रदेश की स्थापना की गई थी।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूपी के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्म की धरा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं व विकास की नीतियों को नीचे तक ले जाकर उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की निरंतर प्रगति व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करता हूं।