तो क्या बिग बॉस के बाद प्रियंका चाहर चौधरी के साथ काम करना चाहेंगे सलमान खान

170

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अक्सर ही कंटेस्टेंट के करियर बनाने में मदद करता हैं। वहीं बात की जाए ‘बिग बॉस 16’ की प्रतियोगी प्रियंका चाहर चौधरी की तो खबरे ये आ रही हैं कि सुपरस्टार सलमान खान ने उनके साथ काम करने की इच्छा जताई है।

पिछले एपिसोड में सलमान ने साझा किया कि प्रियंका हिरोइन मटेरियल हैं और वह भविष्य में उनके साथ काम कर सकते हैं। सलमान ने पूर्व प्रतियोगी साजिद खान से भी प्रियंका की प्रशंसा करवाई क्योंकि साजिद और अब्दू शो में उस वक्त मौजूद थे।

कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया को भी विवादित रियलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद एक फिल्म मिली है।

निमृत को एकता कपूर की 2010 में आई फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ के सीक्वल के लिए साइन किया गया है।