नारियल तेल में इन 3 चीजों को मिला कर लगाने से दूर होगी सफेद बालों की समस्या

180

सफेद बालों की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। ये समस्या खराब ब्लड सर्कुलेशन, पोषण की कमी और खराब हेयर केयर रूटीन की वजह से भी हो सकती है। साथ ही बढ़ता प्रदूषण कम उम्र में ही लोगों के बालों को भी सफेद करता है। ऐसी स्थिति में नारियल तेल आपके काम आ सकती है। दरअसल, नारियल तेल में कुछ चीजों को मिला कर इस्तेमाल करने से ये बालों की कई समस्याओं जैसे कि डैंड्रफ और इंफेक्शन की समस्या को कम कर सकता है। इससे हेयर स्कैल्प हेल्दी रहते हैं और सफेद बालों की समस्या दूर होती है।

नारियल तेल में मिला कर लगाएं ये 3 चीजें-

नींबू और नारियल का मिश्रण

नींबू और नारियल का इस्तेमाल, डैंड्रफ को कम करने में मददगार है। दरअसल, नींबू का साइट्रिक एसिड या विटामिन सी स्कैल्प को साफ करता है और बालों में ऑक्सीन और न्यूट्रिएंट्स के सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

अरंडी का तेल और नारियल तेल

बालों के लिए अरंडी के तेल के कई लाभों के साथ, नारियल का तेल समान रूप से फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसका मतलब यह है कि यह
अरंडी का तेल और नारियल तेल को मिक्स कर बालों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं। यह बालों के कॉर्टेक्स और क्यूटिकल्स में गहराई तक जाता है। इससे प्रदूषण के कारण बालों को होने वाले नुकसान में कमी आती है और सफेद बालों की समस्या कम होने लगती है।

प्याज और नारियल तेल

बालों के लिए प्याज का रस और नारियल तेल सबसे कारगर नुस्खा माना जाता है। यह मिश्रण लगाने से बालों की कंडिशनिंग होती है और बाल जड़ों से मजबूत होते हैं। वहीं अगर सिर की त्वचा में संक्रमण या कोई अन्य समस्या है, तो प्याज के रस और अदरक के रस के एंटीसेप्टिक गुण उनसे लड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं। साथ ही यह सफेद बालों को काला करने में मदद करते हैं।