मिजोरम: पत्थर की खदान ढहने से 8 लोगों की हुई मौत

189

मिजोरम के हनथियाल जिले में सोमवार को एक पहाड़ी ढलान पर पत्थर की खदान ढह जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए बीएसएफ के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 2.40 बजे, लुंगलेई से लगभग 35 किमी दूर, मौदरह में एक पत्थर की खदान में विस्फोट के बाद बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ। इसके बाद मिजोरम पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से सहायता मांगी।

बताया जा रहा है कि पत्थर की एक बड़ी खदान है जहां खनन में लगे 12 मजदूर फंस गए थे। यह हादसा इतना अचानक हुआ कि वहां मौजूद मजदूरों को भागने का मौका भी नहीं मिला। हादसे की चपेट में आए ज्यादातर मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं।