अयोध्या: इस बार दीपोत्सव को मेगा शो बनाने की तैयारी में जुटी योगी सरकार

213

अयोध्या के दीपोत्सव को इस बार मेगा शो बनाने के लिए योगी सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी के आगमन से पहले पूरी रामनगरी राममय हो गई है। पूरे कार्यक्रम की मुख्यमंत्री खुद निगरानी कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर रामनगरी अयोध्या के भव्य दीपोत्सव में आमंत्रण का संदेश भी दे दिया है। यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर की डीपी में भी दीपोत्सव 2022 का लोगो जैसे ही लगाया, उनके फॉलोअर्स भी उनका अनुसरण करने लगे।

रामनगरी में दीपोत्सव को अत्यंत भव्यता से मनाए जाने की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उन्होंने स्वयं ट्विटर पर अपने अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव का लोगो लगा दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय और उत्तर प्रदेश सरकार के सभी ट्विटर अकाउंट पर दीपोत्सव का लोगो प्रदर्शित हो रहा है। जिससे कि इस बार दीपोत्सव-2022 का माहौल को भी नया आयाम मिल गया है।

दीपोत्सव 2022 के लोगो से सुसज्जित अपने ट्विटर अकाउंट पर योगी आदित्यनाथ ने लिखा- श्री अयोध्या जी तैयार हैं, भव्य और दिव्य दीपोत्सव के लिए.. आप सभी का स्वागत है। जय श्री राम! उनके इस आमंत्रण भरे संदेश के साथ दीपक का चित्र भी लगा है। इसके अलावा यूपी सरकार के मंत्री विधायक और भाजपा कार्यकर्ता भी डीपी बदल दीपोत्सव का गुणगान कर रहे हैं।