पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज

156

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में दोपहर तीन बजे होगा। 82 वर्षीय मुलायम सिंह ने सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम को सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। इसी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी सपा नेता के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।