Pitru Paksha 2022: जाने कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, तिथियां और महत्व

255

हिंदू धर्म में तीज त्योहारों के साथ पितृ पक्ष का भी काफी महत्व होता है। पितृ पक्ष के दिनों में पितरों का तर्पण और श्राद्ध करना शुभ माना जाता है। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ ही पितृपक्ष की शुरुआत हो जाती है और जो अश्विन मास की अमावस्या के साथ समाप्त होता हैं। आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा पितृपक्ष और मुख्य तिथियो के बारे में….

पितृपक्ष से जुड़ी जानकारी

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 09 सितंबर, शुक्रवार को शाम 06 बजकर 07 मिनट से प्रारंभ हो रही है।
भाद्रपद पूर्णिमा तिथि का समापन 10 सितंबर, शनिवार को दोपहर 03 बजकर 28 मिनट पर होगा।
इस साल भाद्रपद पूर्णिमा 10 सितंबर को होगी, इस दिन से श्राद्ध कार्य भी शुरू हो जाएंगे।
पितृपक्ष के दौरान पितरों का पिंडदान करने से उन्हें पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वह सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

पितृ पक्ष 2022 की प्रमुख तिथियां

10 सितंबर 2022- पूर्णिमा श्राद्ध भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा
11 सितंबर 2022-आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा तिथि को प्रतिपदा श्राद्ध
12 सितंबर 2022- आश्विन मास की कृष्ण द्वितीया
13 सितंबर 2022 – आश्विन मास की कृष्ण तृतीया
14 सितंबर 2022 – आश्विन माह की कृष्ण चतुर्थी
15 सितंबर 2022 – आश्विन मास की कृष्ण पंचमी
16 सितंबर 2022 – आश्विन, कृष्ण षष्ठी