मर्सडीज कार से भी महंगी है 2022 Ducati Panigale V4 बाइक, जाने क्या हैं खूबियां

188

Ducati ने भारतीय बाजार में अपनी न्यू मोटरसाइकिल 2022 Ducati Panigale V4 को लॉंच कर दिया है। इसकी कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे दरअसल, इस बाइक की कीमत कंपनी ने एक मर्सडीज कार से भी ज्यादा रखी है। इस मोटरसाइकिल में कंपनी ने कई लेटेस्ट और दमदार इंजन का सेटअप दिया है। आइए जानते हैं इसके खासियत और कीमत के बारे में….

Ducati Panigale V4 की कीमत

Panigale V4 एक फ्लैगशिप सीरीज है जिसमें तीन मोटरसाइकिल हैं, जिनके नाम वी4, वी4एस और वी4 एसपी 2 है।
वी4 की कीमत 26.49 लाख रुपये है।
4एस को 31.99 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।
वी4 एसपी 2 की कीमत 40.99 लाख रुपये है।
2022 Ducati Panigale V4 की खासियत
2022 Ducati Panigale V4 में Ergonomics, Aerodynamics, Engine और इलेक्ट्रोनिक्स में बदलाव किया गया है।
2022 Ducati Panigale V4 के व्हाल्स की बात करें तो इसमें मार्शिनी फॉर्ग्ड एल्यूमिनीयम से तैयार किया गया है।
इसमें न्यू क्लच सिस्टम, डुकाटी कॉल्स और एसटीएम ईवीओ एबीके नाइन डिस्क ड्राई क्लच का इस्तेमाल किया गया है।
इसमें दो नए राइडिंग मोड्स को भी शामिल किया गया है, जिसके बाद चार मोड्स हो जाते हैं। इसमें लो, मीडियम, हाई और फुल हैं।