जाने किन पेड़ों की पूजा से होगी बरकत, इनमें होता है मां लक्ष्मी का वास

157

हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा का विधान तो है ही साथ ही पेड़-पौधों के पूजा की भी मान्यता है। आज हम आपको कुछ ऐसे पेड़-पौधों की पूजा के बारे में बताएंगे जिससे धन लाभ के साथ कई अन्य लाभ भी हो सकते हैं…..

इन पेड़ों की करें पूजा

पीपल का पेड़

पीपल को देव वृक्ष भी कहा गया है और इस पेड़ की परिक्रमा से कालसर्प जैसे ग्रह योग से छुटकारा मिल जाता है।
कहा जाता है कि पीपल के मूल में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का निवास होता है। ऐसे में मान्यता है कि इस वृक्ष की पूजा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं।

बरगद का पेड़

हिंदू धर्म में वट सावित्री का त्योहार पूरी तरह से वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा पर समर्पित है। बरगद में ब्रह्मा, विष्णु और शिव का वास माना गया है। इसलिए बरगद की पूजा करनी चाहिए ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

केले का पेड़

केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना गया है। गुरु दोष होने पर व्यक्ति को केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।
मान्यता है कि केले के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति के विवाह के योग जल्दी बनते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
नीम का पेड़

नीम के पेड़ में औषधीय गुण तो होते ही हैं साथ ही इसका धार्मिक महत्व भी है। नीम की पत्तियों के धुएं से बुरी और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

शमी और बेल का पेड़
कहा जाता है कि शमी और बेल के पेड़ में भगवान शिव का वास होता है।
शमी का पेड़ शनि देव को बेहद प्रिय है, ऐसे में अगर आप कोर्ट-कचहरी से छुटकारा पाना चाहते हैं या शत्रुओं पर विजय पाना चाहते हैं तो दशहरे के मौके पर इसकी विशेष पूजा करनी चाहिए। पेड़ की जड़ में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है, ऐसे में इसकी पूजा करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।