Amla juice benefits: आंवले के जूस में मिलाकर पिएं ये चीज होंगे अनोखे फायदे

508

आंवला सेहत के लिए जितना लाभकारी होता है उतना ही आँखों और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा को खूबसूरत बनाने के साथ गंभीर रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है। आइये जानते हैं आंवला में क्या चीज़ मिलाकर आप पीना फायदेमंद होता है।

ऐसे करें आवंले के जूस का सेवन

एलोवेरा जूस के साथ आंवले को मिलाकर पीने से आपकी स्किन में निखार आएगा साथ ही आपका वजन कम होगा और इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इससे चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे, रिंकल्स, ब्लैक हेड्स आदि से छुटकारा मिलेगा।

लौकी के साथ आंवले का जूस मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। लौकी और आंवला के जूस का मिश्रण शुगर पेशेंट के लिए भी अच्छा माना जाता है।

आंवले जूस का सेवन कर आप पेट और इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं साथ ही आंख की रोशनी भी अच्छी होगी।