Bigg Boss 16: जाने कब से शुरू होगा बिग बॉस, देखें कंटेस्टेंट की लिस्ट

871

देश का सबसे बड़ा और विवादित टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं दर्शकों को शो का बेसब्री से इंतजार है। 15 सीजन पूरे करने के बाद अब ‘बिग बॉस’ एक नए चैप्टर के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार है। आइए जानते हैं शो कब से शुरू हो रहा है और कितने शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट के नाम…

जाने कब शुरू होगा शो

‘बिग बॉस 16’ को भी दर्शकों के चहेते सलमान खान ही होस्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बार का सीजन सभी सीजन से अलग कॉन्सेप्ट पर होगा। वहीं जानकारी आ रही है कि बिग बॉस का नया सीजन अक्टूबर से शुरू होगा। यह वीकडेज़ में रात 10.30 बजे प्रसारित होगा और वीकेंड पर 9 बजे दिखाया जाएगा।

ये कंटेस्टेंट हो सकते हैं शामिल

शो में हिस्सा लेने के लिए कंटेस्टेंट में दिव्यांका त्रिपाठी, जन्नत जुबैर, शिवांगी जोशी और माही विज को भी शो का ऑफर किया गया है।