वेब फिल्म ‘अर्ध’ में ट्रांसजेंडर की भूमिका में राजपाल यादव

443

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव जल्द ही वेब फिल्म ‘अर्ध’ में नज़र आएंगे। जहां वह शिव नाम के एक व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे, जो एक छोटे शहर से है। फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। कहानी सपनों के शहर मुंबई से शुरु होती है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, राजपाल यादव ने एक बयान में कहा, अर्ध उन लोगों की कहानी है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात संघर्ष करते हैं। हमारे देश में ऐसे लाखों शिव और पार्वती हैं जो अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह उनकी कहानी है, और मैं इसे बताते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

पलाश मुच्छल द्वारा निर्देशित फिल्म में रुबीना दिलैक, हितेन तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा भी हैं। रुबीना ने फिल्म में राजपाल की पत्नी की भूमिका निभाई है।

यह फिल्म 10 जून को जी5 पर स्ट्रीम होगी।