जल्द शुरू होगा दर्शकों का लोकप्रिय शो खतरों के खिलाड़ी 12

1435

स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 12 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस सीजन में मेजबान रोहित शेट्टी और प्रतियोगी नए रोमांच और कुछ असाधारण स्टंट के लिए केप टाउन जाएंगे। आइए जानते हैं इस सीजब शो का हिस्सा बनने वाले प्रतियोगी के नाम…..

रुबीना दिलाइक

बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना को छोटी बहू में राधिका और शक्ति अस्तित्व के एहसास की में सौम्या सिंह की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इस बार खतरों के खिलाड़ी 12 में नज़र आएंगी।

श्रुति झा

कुमकुम भाग्य फेम श्रुति झा खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आएंगी।

शिवांगी जोशी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा सिंघानिया गोयनका और सीरत शेखावत गोयनका में दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी इस सीजन में नज़र आने वाली हैं।

तुषार कालिया

मशहूर कोरियोग्राफर तुषार कालिया के शो का हिस्सा बनने की पुष्टि हो गई है।

एरिका पैकार्ड

बॉलीवुड और मलयालम फिल्मों मेंनज़र आ चुकी एरिका पैकार्ड भी शो में नज़र आएंगी।

चेतना पांडे

एस ऑफ स्पेस फेम चेतना पांडे खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने वाले हैं।
राजीव अदतिया

बिग बॉस 15 में अपने अभिनय के लिए लोकप्रिय हुए और खतरों के खिलाड़ी 12 में दर्शकों को अपना अलग पक्ष दिखाने के लिए भी तैयार हैं।

मुनव्वर फारुकी

स्टैंड-अप कॉमेडियन और लॉक अप प्रतियोगी मुनव्वर फारूकी भी खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में नज़र आने वाले हैं।