अब गूगल मैप बताएगा भारतीय यूजर्स के लिए टोल की कीमतें

546

गूगल मैप के नए फीचर्स में अब यूजर्स को टोल सड़कों और नियमित सड़कों के बीच चयन करने में मदद मिलेगी साथ ही टोल की कीमतों के बारे में भी जानकारी मिलेगी। यह सुविधा भारत समेत अमेरिका, जापान और इंडोनेशिया में उपलब्ध होगी। इस नए अपडेट में उपयोगकर्ता यात्रा शुरू करने से पहले ही अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए अनुमानित टोल मूल्य का पता कर सकेंगे।

कंपनी के अनुसार भारत, अमेरिका, जापान और इंडोनेशिया में लगभग 2,000 टोल सड़कों के लिए इस महीने से एंड्रॉइड और आईओएस पर टोल की कीमतें दिखनी शुरू हो जाएंगी। गूगल मैप्स टोल पास या अन्य भुगतान विधियों के उपयोग करने की लागत, सप्ताह के दिन और उपयोगकर्ता द्वारा विशिष्ट समय पर टोल की लागत की उम्मीद जैसे कारकों के आधार पर आपको मंजिल तक पहुंचाने के लिए कुल टोल मूल्य का अनुमान लगाएगा।

इसके अलावा, गूगल ने आईओएस यूजर्स के लिए एप्पल वॉच या आईफोन पर गूगल मैप्स का उपयोग करना आसान बनाने के लिए नए अपडेट भी जारी किए हैं।