मां सलमा की गोद में सलमान खान की ‘जन्नत’, शेयर की खास तस्वीर

271

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी मां सलमा खान के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी मां की गोद में आराम करते नजर आ रहे हैं। फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया, माँ की गोद में जन्नत है।

सलमान ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ अपनी आगामी थ्रिलर टाइगर 3 की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। उनकी अगली कभी ईद कभी दीवाली ईद 2023 में रिलीज होगी।

कभी ईद कभी दीवाली में सलमान बिल्कुल नए अवतार में पेश होंगे। फिलहाल लुक पर फैसला किया जा रहा है। फिल्म में पूजा हेगड़े भी हैं। वह सलमान के किरदार के विपरीत एक पारंपरिक छोटे शहर की लड़की का किरदार निभा रही हैं। कभी ईद कभी दीवाली का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।