अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में सहारनपुर के वंश व ऋतिक ने जीता सिल्वर

604

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी वंश वरुण और ऋतिक ने नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया है।

मेडल विजेता वंश वरूण ने बताया कि 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच नेपाल के पोखरा स्टेडियम में इंडिया पेसिफिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में नेपाली खिलाड़ियों के साथ भारत से 66 खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सहारनपुर निवासी वंश वरुण पुत्र अनिल कुमार ने 100 मीटर दौड़ स्पर्धा व रितिक सैनी पुत्र मदन सिंह ने 800 मीटर दौड़ स्पर्धा मे सिल्वर मेडल जीता और प्रदेश व देश का नाम रोशन किया।