इस शख्स ने 24 घंटे में घूमे सात देश, गिनीज बुक

880

दुनिया में तमाम ऐसे लोग हैं जो अपने कारनामे से लोगों को हैरान कर देते हैं। कभी कोई अपने दांतों से ट्रक खींचता है तो कोई पैरों से लिखता है। एक बार फिर एक अब डेविड कोवारी नाम के एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया। दरअसल डेविड ने 24 घंटे में 7 देश का सफर पूरा किया। अपने सफर पर निकलने से पहले उन्होंने पहले के बने रिकॉर्ड की जानकारी ली उसके बाद खुद अपना एक नया रिकॉर्ड बना डाला। 

बता दें कि डेविड कोवारी से पहले साल 2013 में ग्लेन बर्मिस्टर ने 24 घंटे में पूर्वी यूरोप के चार देश, जिसमें चेक रिपब्लिक, ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया और हंगरी घूमकर रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि ग्लेन के बाद कार्स्टेन कोहलर ने पांच देश बेल्जियम, नीदरलैंड्स, जर्मनी, लग्जमबर्ग और फ्रांस घूमकर रिकॉर्ड बनाया था। कार्स्टेन के बाद जर्मनी के माइकल मॉल ने साल 2016 में इटली, स्विटजरलैंड, लिचेस्टेनस्टीन, ऑस्ट्रियास, जर्मनी और फ्रांस 24 घंटे में घूमकर रिकॉर्ड बनाया था। 

हालांकि डेविड ने अपना सफर पोलैंड से शुरू करने का प्लान बनाया। पोलैंड से होते हुए उन्होंने चेक रिपब्लिक, स्लोवाकिया, ऑस्ट्रिया, हंगरी, स्लोवेनिया और क्रोएशिया पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सात देशों का यह सफर 310 मील लगभग 500 किलोमीटर की यात्रा पूरी की और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया।