उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन

362

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। सुदर्शन 88 वर्ष के थे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी मिली। 

सुदर्शन अग्रवाल ने 2003 से 2007 के बीच पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के दूसरे राज्यपाल के तौर पर जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने सहस्रधारा क्षेत्र में एक हिम ज्योति स्कूल की स्थापना भी की थी। वह राज्यसभा के महासचिव भी रह चुके थे।

राजभवन के एक बयान में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौर्य ने कहा कि अग्रवाल एक कुशल प्रशासक और महान सामाजिक कार्यकर्ता थे।