शादी के लिए दुल्हन सा सज गया प्रियंका चोपड़ा का घर, देखें फ़ोटोज़

377

मुंबई। बॉलीवुड में इस साल शादियों की भरमार रही। दीपिका के बाद अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रियंका के फैंस को हर रस्म और शादी से जुड़ी हर चीजों का बेसब्री से इंतजार है वहीं खबरे आ रही है कि प्रियंका की शादी जोधपुर में होगी। आपको बता दें कि मुंबई से उनके घर की कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं, उसमें आप देख सकते हैं कि उनका घर बिलकुल दुल्हन की तरह सजा दिखाई दे रहा है।

शादी की कई रस्में नवंबर के आख़िरी दो दिनों में शुरू होंगी, अब बस प्रियंका की शादी में कुछ दिन ही बचे हैं, ऐसे में शादी की तैयारियां शरू हो गयी हैं। प्रियंका की शादी के बारे में कहा जा रहा है कि यह इस साल की सबसे ख़ास शादियों में एक होगी।