किसी की लोकेशन करना है ट्रैक तो अपनाए ये तकनीक

890

अभी तक आपने जीपीएस का इस्तेमाल सिर्फ नेविगेशन के लिए ही क्या होगा। आज हम आपको जीपीएस का कई तरह से इस्तेमाल के बार में बताएँगे। जी हां, क्या आप जीपीएस को अच्छे से इस्तेमाल करना जानते हैं? क्या आपको ये पता है कि जीपीएस का इस्तेमाल व्यक्ति और चीजों को ढूंढने के लिए भी किया जा सकता है? बता दें कि जीपीएस पर आधारित कुछ ऐसी डिवाइस और एप्स हैं जिनके जरिए किसी भी चीज को ढढा या ट्रैक किया जा सकता है। हम आपको जीपीएस से जुड़ी ऐसी 5 डिवाइस और एप्स के बारे में बताएंगे जो किसी भी चीज को ट्रैक करने में मदद करती है।

वाहन की सुरक्षा के लिए: अगर आपको अपने वाहन को ट्रैक करना है तो इसमें आपकी मदद MapmyIndia MMI Rover 201 कर सकता है। जिसका इस्तेमाल आप अपने फोन या ब्राउजर पर कर सकते हैं।

किसी व्यक्ति से जुड़े रहने के लिए: अगर आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ जुड़े रहना चाहते हैं कि आप कहां हैं, तो इसके लिए आपको अपने फोन का जीपीएस Find your phone से कनेक्ट करना होगा। जिसमे मैप के जरिये लोकेशन का पता लगाया जा सकता है।

घरवालों से जुड़े रहना: अगर आप अपने परिवार को बताना चाहते हैं कि आप कहां हैं, तो आपको अपने फोन का जीपीएस Find your phone से कनेक्ट करना होगा। इससे मैप पर लोकेशन का पता लगाया जा सकता है।

बच्चों पर नजर रखना: अगर आप बच्चों को फोन नहीं देना चाहते हैं और उनपर नजर भी रखना चाहते हैं तो आपको TrackID या LetsTrack डिवाइस लेनी चाहिए। ये डिवाइस 6000 रुपये से शुरु होती है। इसे आप अपने बच्चे के बैग या कपड़े पर लगा सकते हैं। आप किसी भी ब्राउजर से उनकी लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं।

घर के पालतू जानवरों के लिए: 9500 रुपये में मिलने वाला ये ट्रैकर आपके पालतू जानवर की लोकेशन ट्रैक करने में मदद करेगा। इसका नाम Tagg है। इसे आपको उसकी गर्दन पर लगाना होगा।

खोए हुए वाहन को ढूंढना: इसे दो-पहिया वाहनों के लिए बनाया गया है। LetsTrack Bike डिवाइस से आप अपनी बाइक या स्कूटर को ट्रैक कर सकते हैं। इससे आपको आपके वाहन की पार्किंग नोटिफिकेशन, माइलेज डिटेल्स और लोकेशन हिस्ट्री पता चल जाएगी। इसमें एक साल का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा, जिसके बाद 1200 रुपये साल का सब्सक्रिप्शन खरीदना पड़ेगा।